गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के तत्वावधान में महासभा के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सांईपूरम कालोनी (बवेड़ी) स्थित सांई ग्रेस प्ले स्कूल में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह आरंभ होने से पूर्व भगवान श्री चित्रगुप्त जी का पूजन और और उनकी स्तुति की गयी। इस समारोह में जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री अरूण सहाय ने आईसीएसीई बोर्ड की परीक्षा में 12वीं कक्षा में 96.40 %अंक प्राप्त कर जनपद में सर्वोच्च स्थान प्राप्त हासिल करने वाली दिव्यांशी श्रीवास्तव, सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में 12वीं कक्षा में 93.3% अंक प्राप्त करने वाली सुहानी सहाय,यूपी बोर्ड की परीक्षा में 10वीं कक्षा में 92.5%,अंक प्राप्त करने वाली सगुन श्रीवास्तव, सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में 12वीं कक्षा में 91.2%अंक प्राप्त करने वाली रिया सिन्हा और सीबीएसई बोर्ड की ही परीक्षा में 12वीं कक्षा में 85.8%प्राप्त करने वाली दिव्या श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया । जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने सफल विधार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें कायस्थ समाज का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि कायस्थ महासभा हमेशा अपने समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करती रही है। कायस्थ महासभा अपने समाज की प्रतिभाओं का सम्मान कर उनका उत्साह,लगन बढ़ाने के साथ साथ उनकी हौसला-अफजाई भी करती है। महासभा अपने मेधावी छात्रों का सम्मान और प्रोत्साहित करके समाज की भावी पीढ़ी के बेहतर भविष्य का खाका तैयार करने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि विधार्थी देश का वर्तमान और भविष्य होते हैं। इन्हें बेहतर शिक्षा देकर ही हम उन्नतशील समाज का निर्माण कर सकते हैं। बेहतर माहौल देने के उद्देश्य से समाज द्वारा मेधावी छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाना अति आवश्यक है। इससे एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा समाज में आयेगी जो समाज को विश्व के मंच पर स्थापित करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि विधार्थी यह मुकाम बहुत ही कठिन परिश्रम कै बाद पाता है। विधार्थियों को सम्मानित करने से समाज व राष्ट्र का कल्याण होता है। सम्मान समारोह के द्वारा समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेम कुमार श्रीवास्तव,ओम प्रकाश श्रीवास्तव,शैल श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव,अरूण सहाय, अतुल सिन्हा, अरूण सिन्हा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव,आशीष श्रीवास्तव, सुशांत श्रीवास्तव,कमल श्रीवास्तव एड.,विपुल सिन्हा,स्मृति श्रीवास्तव,अखिलेश श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव,आयुष सिन्हा, लालबहादुर राय आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन युवा संभाग के जिला महामंत्री महामंत्री आशुतोष श्रीवास्तव ने किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..