Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: एक वृक्ष गोमाता के नाम अभियान के तहत गो आश्रय स्‍थल बेलहरा मे हुआ पौधरोपण

गाजीपुर: एक वृक्ष गोमाता के नाम अभियान के तहत गो आश्रय स्‍थल बेलहरा मे हुआ पौधरोपण

गाजीपुर। एक वृक्ष गो माता के नाम अभियान के तहत गाजीपुर में वृक्षारोपण गाजीपुर, 08 जून 2025 जनपद गाजीपुर के अस्थाई गो आश्रय स्थल बेलहरा, विकास खण्ड जखनिया में एक वृक्ष गो माता के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 राकेश कुमार गौतम ने किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं गो आश्रय स्थल के संचालक रुद्र प्रताप सिंह ने जनपद के सभी किसानों से गो आश्रय स्थलों पर एक वृक्ष गो माता के नामष् लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में गो आश्रय स्थलों के सत्यापन हेतु नामित नोडल अधिकारी डा0 शत्रुघ्न ऋषि किशोर, अधीक्षक, वाराणसी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बघाव  उदय भान सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और गो संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रयास से जिले के विकास को मिली गति

गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रयास से जिले में एक बार फिर विकास के …