गाजीपुर। समाजवादी अधिवक्ता सभा, समाजवादी सरकार, समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ और समाजवादी व्यापार सभा की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव ने की। सिकंदर यादव ने प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाएं भी बढ़ी हैं। उन्होंने सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाने का लक्ष्य है। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि छात्रों, युवाओं, किसानों, व्यापारियों और बेरोजगारों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में धर्मराज यादव, लल्लन राम, बिशाला मद्धेशिया, आत्मा यादव, सुषमा यादव समेत कई नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव सर्वेश पाल एडवोकेट ने किया। इसी दौरान समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन में मनीष साहू का स्वागत किया गया। उन्हें समाजवादी व्यापार सभा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
