Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पीजी कालेज गाजीपुर में दो छात्राध्यापिका नकल करते हुए रिस्टीकेट

पीजी कालेज गाजीपुर में दो छात्राध्यापिका नकल करते हुए रिस्टीकेट

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर परीक्षा केंद्र पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की ओर से मंगलवार, 27 मई 2025 को बी.एड., बी.बी.ए. और बी.पी.ई. (बी.एस-सी.) चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं को आयोजित  थी। प्राचार्य प्रोफ. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि बी.एड. चौथे सेमेस्टर में कुल 1147 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 24 अनुपस्थित रहे और 1123 उपस्थित हुए। बी.बी.ए. में 54 छात्रों में से 1 अनुपस्थित और 53 उपस्थित रहे। बी.पी.ई. बी.एससी. में सभी 11 छात्र उपस्थित थे। परीक्षा के दौरान दो महिला परीक्षार्थियों को अनुचित साधनों (यू.एफ.एम.) का उपयोग करते पकड़ा गया, जिनमें बी.एड. के परीक्षार्थी शामिल है। विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार रिस्टीकेट करते हुए इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …