गाजीपुर। एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के अंतर्गत मंगलवार को गोपीनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय,देवली मे युवा संवाद का आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव समय की मांग है। इस प्रक्रिया से राष्ट्र के संसाधनों का संवर्धन और संरक्षण होगा। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में लाखों करोड़ों का खर्च होता है। यदि एक साथ चुनाव होता है तो धन और मानव श्रम की बचत होगी। एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम के जिला संयोजक श्याम राज तिवारी ने कार्यक्रम का विषय प्रस्तावना प्रस्तुत किया। पूर्व जिला मंत्री धर्मेन्द्र राय ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक बड़ी सोच है। राष्ट्र के युवाओं को इस अभियान में सहभागी बनने की जरूरत है। कार्यक्रम में कासिमाबाद द्वितीय के मंडल अध्यक्ष शुभांशु मिश्रा, प्रधानाचार्य डॉ सुधा त्रिपाठी, आलोक तिवारी, रमेश सिंह, नितीश उपाध्याय, उमेश राय, रंजीत राम राणा, अन्नू शुक्ला सहित महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता जीतेंद्र नाथ पाण्डेय ने किया। महाविद्यालय के संरक्षक राकेश तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
