Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / देवकली में 300 लोगो का किया गया नाइट ब्लड संकलन

देवकली में 300 लोगो का किया गया नाइट ब्लड संकलन

गाजीपुर। फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंर्तगत सी०एम० ओ० डा० सुनील कुमार पाण्डेय के दिशा निर्देशन देवकली ब्लाक के देवकली व राजूपुर ग्राम पंचायत को चयनित किया गया हॆ।  सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र देवकली के प्रभारी डा० एस० के० सरोज ने बताया राष्ट्रीय फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत   देवकली ब्लाक के ग्राम पंचायत देवकली व राजूपुर ग्राम पंचायत मे क्रमश: तीन- तीन दिन नाइट ब्लड सर्वॆ टीम रांत्री 10 बजे से 12 बजे के बीच करेंगे। श्री सरोज ने बताया इसके लिए  बाल रोग विशेषज्ञ डा० शॆलेन्द्र कुमार सिंह को सर्वे करने के लिए टीम का नोडल अधिकारी बनाया गया हॆ। फाइलेरिया का कीटाणु रांत्री मे ही सक्रिय होता हॆ इसलिए सर्वे रांत्री मे ही करने का प्रावधान हॆ। प्रथम चक्र मे देवकली ग्राम मे तीन दिन रांत्री  मे 10 बजे से 12 बजे रांत्री के बीच घर घर जाकर 20 वर्ष के ऊपर के लोगो का सर्वे करके 300 लोगो का ब्लड संकलन किया गया।इस अवसर पर  एल टी चन्द्रशेखर यादव,अभिषेक कुमार,सुनील कुमार,सुपरवाईजर अमिताभ कुमार,नरेन्द्र कुमार मॊर्य आदि लोग मॊजूद थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

11 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 22.05.2025 …