गाजीपुर। बहन मायावती पी.जी. कालेज चौकड़ी, चौरा गाजीपुर को एमएससी पाठ्यक्रम की मान्यता/सम्बद्धता शासन/विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान कर दी गई है, जिससे इस सत्र में प्रवेश प्रारंभ हो जाएगा। इससे अति पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र के छात्र/छात्राओं को स्नातकोत्तर स्तर पर विज्ञान संकाय एमएससी पाठ्यक्रम में शिक्षा ग्रहण करने में सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र में अपार खुशी है।
महाविद्यालय में पूर्व से संचालित बीएड, डीएलएड (बीटीसी), डी फार्मा (एलोपैथ),
बीए/एमए विषय – हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, भूगोल, गृह विज्ञान, शिक्षा शास्त्र, मध्यकालीन इतिहास, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेलकूद, संगीत (गायन), चित्रकला,
बीएससी/एमएससी विषय – रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, गणित संचालित हैं एवं विधि संकाय एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम प्रस्तावित है।
ज्ञात हो कि इस महाविद्यालय का शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री मा. सुश्री मायावती जी ने 11 जुलाई 2003 को किया था। उनके असीम अनुकम्पा से मुख्यमंत्री विशेषाधिकार द्वारा स्नातक स्तर पर इस महाविद्यालय को मान्यता प्रदान की गई थी। महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. सत्येन्द्र कुमार जी ने बताया कि सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर छात्र/छात्राओं को विशेष सुविधा प्रदान की जाती है और महाविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासन के लिए प्रतिबद्ध है।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..