Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सनबीम स्कूल गाजीपुर में धूमधाम से मनाई गई रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती

सनबीम स्कूल गाजीपुर में धूमधाम से मनाई गई रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती

गाजीपुर। सनबीम स्कूल गाजीपुर के द्वारा गोराबाजार स्थित टैगोर पार्क में रवींद्रनाथ टैगोर जी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई जिसमे विद्यालय के निदेशक नवीन सिंह विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी, उप प्रधानाचार्या तहसीन आब्दि, एकेडमिक हेड सरोन जालान, को आर्डिनेटर भरत गुप्ता, सानिया, सिदरा और सुभ्दा राय, एस्टेट इंचार्ज अभिषेक सिंह और विद्यालय के कर्मचारीगण के साथ-साथ छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। वि़द्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रवींद्रनाथ टैगोर से जुड़ी अलग-अलग पोशाक पहनकर एक अद्भुत झांकी की प्रस्तुति की। रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता के जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी में हुआ था। पश्चिम बंगाल और भारत के अन्य हिस्सों में उनकी जयंती को बंगाली कैलेंडर के अनुसार श्पोइला बोइशाखश् के आसपास मनाया जाता है। इस साल रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती 7 मई 2025 बृहस्पतिवार को मनाई जा रही है। रवींद्रनाथ टैगोर बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे इसके अलावा उन्हें गुरुदेव के नाम से भी पुकारा जाता है। गुरुदेव कहने की एक वजह ये भी है कि उनके विचार, ज्ञान एक गुरु की तरह ही लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। निदेशक नवीन सिंह जी ने रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के मौके पर कहा कि उनके अनमोल विचारों को पढ़ें और जीवन में आत्मसात करें ताकि भविष्य में आपकी राह आसान बन सके। प्रसिद्ध कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, चित्रकार और नाटककार रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता के जोरासंको हवेली में हुआ था। रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत का राष्ट्रगान लिखा। इसके अलावा बांग्लादेश को राष्ट्रगान भी दिया। उन्हें साहित्य में नोबेल पुरस्कार मिल चुका है। विश्वविद्यालय की स्थापना और धर्म संसद में दो बार भाषण देने का गौरव प्राप्त हुआ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …