Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: भांवरकोल, मुहम्‍मदाबाद और देवकली के वी‍डीओ को डीएम ने दिया कारण बताओ नोटिस, कहा- 25 मार्च तक पूरा करें विकास की योजनाएं

गाजीपुर: भांवरकोल, मुहम्‍मदाबाद और देवकली के वी‍डीओ को डीएम ने दिया कारण बताओ नोटिस, कहा- 25 मार्च तक पूरा करें विकास की योजनाएं

गाजीपुर! जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को फैमिली पहचान पत्र अभियान चलाकार बनवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विकास खण्ड भावरकोल, मुहम्मदाबाद, देवकली की मुख्यमंत्री आवास में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति खराब होने पर खण्ड विकास अधिकारी भावरकोल, मुहम्मदाबाद, देवकली को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त विभागध्यक्ष एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष समस्त विकास परक योजनाओं को 25 मार्च, 2025 तक पूर्ण कर लें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार विभागो में विद्युत, पशुपालन, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास के अन्तर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी का लक्ष्य के सापेक्ष, जल जीवन मिशन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का अनुरक्षण, सेतुओं का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण, भवन निर्माण पंचायती राज, शादी अनुदान योजना, पशुओ में कृत्रिम गर्भाधान, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पारिवारिक लाभ योजना, श्रम एवं सेवायोजना तथा अन्य सभी विभागीय योजनाएं की समीक्षा की गयी। बैठक मे जिलाधिकारी ने  समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए  उन्होने समस्त संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभ परक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, अर्थ एवं संख्याधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समेत समस्त सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …