Breaking News
Home / अपराध / गिट्टी लदे ट्रेलर में पीछे से टकराई कार, सांसद पप्पू यादव की भांजी डा. सोनी यादव सहित चार की मौत, एक गंभीर

गिट्टी लदे ट्रेलर में पीछे से टकराई कार, सांसद पप्पू यादव की भांजी डा. सोनी यादव सहित चार की मौत, एक गंभीर

गाजीपुर। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन हाईवे पर बिरनो थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के पास शुक्रवार की भोर में भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज महाकुंभ से पूर्णिया (बिहार) जा रही कार, गिट्टी लदे ट्रेलर में पीछे से घुस गई। इससे कार में सवार कुल पांच लोगों में चार लोग की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने उसे महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में भर्ती कराया गया है। मृतकों में डॉक्टर सोनी यादव (32) दीपक झा (21) मोहम्मद सलाउद्दीन (40) और गायत्री देवी (60) हैं। सभी पूर्णिया के निवासी हैं। दूसरी तरफ, अस्पताल में गंभीर रूप से घायल का इलाज किया जा रहा है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की भांजी बताई जा रही हैं।डॉक्टर सोनी यादव की मां पप्पू यादव की मुंहबोली बहन हैं। प्रथम दृष्टया यह हादसा ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम मनोज कुमार, कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी अनिल चंद्र तिवारी, बिरनो और जंगीपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त की है। उन्होंने अपनी चचेरी बहन के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस भी बंधाया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

6 लाख 19 हजार 400 पशुओं का होगा एफएमडी टीकाकरण  

गाजीपुर। अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा बुद्धवार को पशुपालन विभाग, जनपद गाजीपुर द्वारा राष्ट्रीय पशु …