Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / कुष्ठ के प्रति जागरूक करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने दिलाई शपथ

कुष्ठ के प्रति जागरूक करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने दिलाई शपथ

ग़ाज़ीपुर। 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलने वाला स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान जिसका गुरुवार की  समापन कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में एक जागरूकता रैली निकाला गया जो विकास भवन से निकलकर मुख्य मार्गो से होते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय तक पहुंचा। इस रैली को मुख्य विकास अधिकारी संतोष वैश्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार पांडेय के साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने हरी झंडी दिखलाकर रवाना किया। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने रैली को रवाना करने से पूर्व जिलाधिकारी के संदेश को पढ़कर रैली में शामिल परिषदीय विद्यालय के छात्रों ,अध्यापकों और बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी के साथ ही कुष्ठ विभाग के कर्मचारियों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाने का शपथ भी दिलाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार पांडे ने बताया कि साल 2025 के लिए “मिलकर जागरूकता फैलाए भ्रांतियां को दूर भगाएं कुष्ठ प्रभावित कोई पीछे छूट न जाए” इसी थीम पर यह कार्यक्रम 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चला। जिसमें विभिन्न माध्यमों से शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में कुष्ठ रोग के प्रति आमजन को जागरूक करने का काम किया गया।  साथ ही कार्यक्रम के प्रथम दिन भी जिलाधिकारी का संदेश पढ़कर स्वास्थ्य कर्मियों को सुनाया गया था । तो वही कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विकास भवन से निकाली गई रैली से पूर्व मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा भी संदेश सुनाकर आमजन को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करने की शपथ भी ग्रहण कराई गई। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ रामकुमार ने बताया कि जनपद में गुरुवार से स्पर्श कुष्ठ रोग अभियान की शुरूआत हुई थी।  इसके तहत जनपद में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम कुष्ठ रोगियों की पहचान करने के बारे में बताया गया था। लक्षणों के आधार पर रोगियों की पहचान कर उनकी लाइन लिस्टिंग करने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग से डरने की आवश्यकता नहीं है। शरीर का कोई भी दाग धब्बा जिस पर सुन्नपन हो, उसमें खुजली ना हो, पसीना ना आता हो, कुष्ठ रोग हो सकता है । कान पर गांठे होना, हथेली और तलवों पर सुन्नपन होना कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग की दवा सभी सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध है।  इस दौरान उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग से दिव्यांग हो चुके व्यक्ति को सर्जरी के लिए रेफर किए जाने पर पीड़ित को विभाग के द्वारा ₹8000 के सहायता राशि भी दी जाती है। आज के इस कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ जे एन सिंह, डॉ मनोज सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार, बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी अध्यापक के साथ ही कुछ विभाग के कर्मचारी और परिषदीय विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र शामिल रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …