Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / धूमधाम के साथ मनाया गया 29वां लटिया महोत्सव

धूमधाम के साथ मनाया गया 29वां लटिया महोत्सव

गाजीपुर। के जमानियां क्षेत्र के लटिया गांव में रविवार को सम्राट अशोक क्लब की ओर से धूमधाम से लटिया महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि कोरिया से आए पूज्य संदीप ने लटिया लाट पर पंचशील दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर पंचशील तथा सम्राट अशोक के ध्वज के साथ ही तिरंगा फहराया गया। अतिथियों ने मंच पर स्थापित सम्राट अशोक, जगदेव बाबू एवं भगवान बुद्ध आदि के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। इसके बाद पंचशील दीप जलाकर सम्राट अशोक क्लब के संस्थापक स्व. सुभाष सिंह मौर्य को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। समारोह में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय संविधान ही भारत की राष्ट्रीय पुस्तक है। भारतीयों को आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक अधिकार भारतीय संविधान ही प्रदान करता है। संगोष्ठी में धनंजय मौर्य ने कहा कि भारतीय संविधान का अभी तक पूर्ण रूप से क्रियान्वयन नहीं हो पाया है। इसी वजह से देश में तमाम सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक विषमताएं हैं। संतोष कुशवाहा ने कहा कि लटिया महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सम्राट अशोक क्लब के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। की कार्यक्रम अपने ऊंचाइयों तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। प्रोफेसर डाक्टर विनोद कुमार आदि रहे। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी तहसीलदार राम नारायण वर्मा, कोतवाल अशेष नाथ सिंह, शादियाबाद थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव, के अलावा कई थानों के पुलिस कर्मी तैनात रहे। इस दौरान लटिया मार्ग सड़क पटरी किनारे खिलौनों की दुकानों से सहित चाट की दुकानें दूर दूर तक लगी रही। बताया जाता है। की क्षेत्र के लटिया गांव में रविवार को सम्राट अशोक क्लब की ओर से 29 वां लटिया महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें दूर-दराज से आये लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बता दें कि मुख्य अतिथि कोरिया से आए पूज्य संदीप ने लटिया लाट पर पंचशील दीप प्रज्ज्वलित किया। उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने ध्वजारोहण किया और भगवान बुद्ध को नमन कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। तिरंगा के साथ ही पंचशील ध्वज और सम्राट अशोक के ध्वज के साथ ही क्लब के झंडे का ध्वजारोहण किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम का आगाज अतिथियों की ओर से मंच पर स्थापित सम्राट अशोक, जगदेव बाबू व भगवान बुद्ध आदि के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया गया। इसके बाद पंचशील दीप जलाया गया। सम्राष्ट अशोक क्लब के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भारत का राष्ट्रीय धर्मग्रंथ, भारतीय संविधान विषय पर संगोष्ठी में पूज्य संदीप ने कहा कि भारतीय संविधान ही देश की राष्ट्रीय पुस्तक है। इस संविधान से ही देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों व कर्तव्यों की सुरक्षा है। संविधान को लागू हुए  वर्षों हो गए। लेकिन अब तक इसे धरातल पर लागू नहीं किया जा सका। भारतीयों का आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक अधिकार भारतीय संविधान ही प्रदान करता है। राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डा. सच्चिदानंद मौर्य ने कहा कि भारतीय संविधान का अभी तक पूर्ण रूप से क्रियान्वयन नहीं हो पाया है। इसी वजह से देश में तमाम सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक विषमताएं हैं। सम्राष्ट अशोक क्लब के पदाधिकारी धनन्जय मौर्य ने भी विचार व्यक्त किया। इसके साथ ही भागवान बुद्ध के मंत्रों का उच्चारण कर उपस्थित लोगों को अनुशरण कराया। साथ ही धम्म के बारे में तथागत बुद्ध ने मानवता के सिद्धांत, पंचशील के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इस बीच पंचशील वंदना भी करायी गयी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीड़ जुटी रही। कार्यक्रम में दीनानाथ मौर्य डा. सच्चिदानंद मौर्य धनन्जय मौर्य, सन्तोष कुशवाहा, आकाश यादव, पालिका के पूर्व चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता, आरपी मौर्य, राजेश मौर्य, अरविंद मौर्य, आदि सम्राष्ट अशोक क्लब के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

श्री रामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर में धूमधाम के साथ मनाया गया पुज्य लालाजी महाराज की जयंती

गाजीपुर। श्री रामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर में इस आध्यात्मिक संस्था के आदि गुरु श्री …