Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भाजपा नेताओं ने केक काटकर मनाया मनोज तिवारी का जन्मदिन

भाजपा नेताओं ने केक काटकर मनाया मनोज तिवारी का जन्मदिन

गाजीपुर। भोजपूरी युवा दिलो के सरताज रहे अभिनेता व उत्तर पूर्वी दिल्ली सांसद मनोज तिवारी का आज शनिवार को लंका मैदान गेट नंम्बर एक के पास धूमधाम से मनाया गया। भोजपूरी सम्राट कहे जाने वाले गायक मनोज तिवारी के फैंस धन्नू भईयां इनका 53वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। केक काटने वालो में नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा सरिता अग्रवाल व विनोद अग्रवाल, सुनील जायसवाल, दीपक जायसवाल, विशाल चौरसिया, योगेश सिंह, डा.धमेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से केट काटकर एक दुसरे को खिलाकर प्रसन्नता जाहिर की। इस अवसर पर धर्मराज जायसवाल ने उनके पुराने दिनो को याद करते हुए बताया कि गायक मनोज तिवारी अपने शुरूआती दिनो में गाजीपुर आगमन के दौरान हमलोगो के मुलाकात हुई और और कई कार्यक्रम उन्होने पूर्वांचल के विभिन्न जनपदो में किया था जिससे उनका कद भोजपूरी समाज मे काफी बढ़ गया और युवा दिलो की धड़कन हो गये। उनके मृदुल स्वभाव के हम आज भी कायल है वो जहा भी रहे हम उनके दिर्घायू होने की कामना करते है। अपने भोजपुरी गायन व अभिनेता से अदाकारी का उनका अंदाज आज भी हमारे भोजपुरी युवाओ मे एक स्थान रखता है। मनोज भईया के हमसभी फैंस है और उनका जन्मदिन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्प भी मनाया जा रहा है। आज वो दिल्ली के सांसद है और आगे नये उचाईयो केा छुते रहे यही मेरी शुभकामना है। इस मौके पर दीपक, अमित सिह, विनोद, सुधाकर, अंजनी श्रीवास्तव, डा. विजय, डा. अभिषेक यादव, अरूण सिंह, दीपक राय, अमित सिंह अमोल सिंह, मोहन तिवारी, विनोद पाण्डेय, सुरेश यादव, अजय विक्रम अग्रहरि, अखिलेश, बबलू जायसवाल, आनन्द जायसवाल, हर्ष सिंह, अंकित जायसवाल, अनिल जायसवाल, अनिल विश्वकर्मा, सुधीर राय, संतोष जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: लटिया महोत्सव के तैयारी का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

गाजीपुर। 2 फरवरी को मनाया जाने वाले लटिया महोत्सव कि शनिवार को तैयारी का जायजा …