Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सी.बी. यादव का निधन

वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सी.बी. यादव का निधन

गाजीपुर। जनपद के ख्यातिलब्ध वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सी.बी. यादव 73 वर्ष का आज 19 जनवरी 25 को भोर में निधन हो गया। वे कई वर्षों से प्रोस्टेट कैंसर का दंश झेल रहे थे। वर्ष 2016 में वे जिला चिकित्सालय, गाजीपुर से वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ पद से सेवानिवृत हुए थे। वे अत्यंत मृदु स्वभाव व व्यवहार कुशल थे। डॉक्टर यादव नगर व जनपद के सुदूर अंचल में बहुत ही प्रसिद्ध थे। वे अभावग्रस्त मरीजों का सस्ती चिकित्सा सुलभ करते थे। उनके निधन से सर्व सुलभ, गरीबों के मददगार डॉक्टर अब नहीं रहे। कई महीनो से वे अपने गांव अमलाई , कप्तानगंज ,आजमगढ़ रह रहे थे। आज दोपहर में उनका दाह संस्कार मणिकर्णिका घाट , वाराणसी पर होगा।शत-शत नमन।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …