Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: हनुमान मंदिर के पास मिला नवयुवक का शव

गाजीपुर: हनुमान मंदिर के पास मिला नवयुवक का शव

गाज़ीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के हैदरगंज हनुमान मंदिर पर रविवार की सुबह 18 वर्षीय एक नवयुवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई, मौके पर पहुंची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार हैदरगंज स्थिति हनुमान मंदिर पर स्थानीय ग्रामीण पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो देखा की एक नवयुवक का शव मंदिर परिसर में पड़ा था। स्थानीय ग्रामीण के द्वारा शोर गुल मचाने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। लोगों द्वारा ग्राम प्रधान रामायन यादव को सुचना दी गई। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान नें मरदह थाना अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह को सुचना दिया। स्थानीय ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे मेटेहु चौकी इंचार्ज नें शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर मर्चरी हॉउस के लिए भेज दिया। वहीँ ग्राम प्रधान रामायन यादव के द्वारा बताया गया कि पिछले कई दिनों से गांव व बाजार में टहल रहा था। ग्रामीणों नें बताया क़ी लड़का मंदबुद्धि का था। ठण्ड लगने से मृत्यु हो गई होंगी। वहीं इस सम्बन्ध में मरदह थाना अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह नें बताया क़ी ग्राम प्रधान रामायन यादव के द्वारा जानकारी मिली है। जांच करके आगे क़ी कार्यवाही क़ी जाएगी। वहीं लड़के क़ी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक क़ी पहचान और परिजनों तक पहुंचने का प्रयास हम लोग कर रहें है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है क़ी यह लड़का बाजार में घूम कर मांग कर खाता था। घटना के बाद लोगों में चर्चा का मौहल बना हुआ है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मां कवलपति हास्पिटल शास्‍त्रीनगर की चेयरमैन डा. बीती सिंह ने की पावन छठ महापर्व पर सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना

गाजीपुर। मां कवलपति हास्पिटल शास्‍त्रीनगर गाजीपुर के चेयरमैन डा. बीती सिंह ने छठ महापर्व के …