Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: शिक्षक रामनारायण राम को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

गाजीपुर: शिक्षक रामनारायण राम को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के शहीद संस्मरण इंटर कालेज शेरपुर के शिक्षक रामनारायण राय की प्रथम पुण्य तिथि मनाई गई। विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। सभा में समाज के शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। वक्ताओ ने कहा कि श्री राय अपना सर्वस्व जीवन शिक्षा जगत के लिए न्योछावर कर दिया। एक कुशल शिक्षक के साथ- साथ एक समाज सेवी भी थे। आज के शिक्षिकों को उनके जीवन से अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठता से सीख लेनी चाहिए कुशल शिक्षण व्यवस्था के लिए सदा याद किए जाएगे, वहीं समाज में किए गए सामाजिक कार्यों के लिए पूजनीय रहेंगें। सभा की अध्यक्षता शशिधर राय व आभार श्यामनारायण राय ने प्रगट किया। संचालन बाला जी राय  ने किया। इस  मौके पर  ग्राम  प्रधान प्रतिनिधि  जयानंद राय मोनू , पूर्व प्रधान जयप्रकाश राय, विद्यासागर गिरी, नारायण उपाध्याय, कृष्ण मुरारी राय,मनीष राय  ,सिंटू  राय, शंकर दयाल राय, अखिलेश राय, ओमप्रकाश राय, बच्चन राय  हेमनाथ राय, मिथिलेश राय, आलोक राय डब्बू, अमरनाथ राय, सुरेश राय, अनिल राय, उपस्थित रहे

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …