Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / अंग्रेज़ी से डर लगता है” पुस्तक विमोचन सफलता पूर्वक संपन्न

अंग्रेज़ी से डर लगता है” पुस्तक विमोचन सफलता पूर्वक संपन्न

ग़ाज़ीपुर। खड़बाडीह गांव के रहने वाले नवोदित कवि वैभग जी श्रीवास्तव की लिखित काव्य संकलन का पुस्तक विमोचन एक समारोह में किया गया।पुस्तक का विमोचन प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। पुस्तक “अंग्रेज़ी से डर लगता है” का भव्य विमोचन समारोह सफलता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिंदी साहित्य, कला, और समाज के प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया। पुस्तक का विमोचन प्रख्यात पत्रकार प्रमोद कुमार झा के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर भेजे गए पत्र में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत जी ने अपने शुभकामना संदेश में लेखक वैभव जी श्रीवास्तव को बधाई देते हुए कहा, “यह पुस्तक न केवल हिंदी साहित्य को समृद्ध करेगी, बल्कि समाज में भाषा के प्रति जागरूकता का भी एक प्रभावशाली माध्यम बनेगी। कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए लाल बहादुर शास्त्री फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री विनम्र शास्त्री जी ने भी लेखक को अपनी शुभकामनाएं लिखित में भेजी। उन्होंने लिखा, “वैभव जी जैसे युवा लेखकों की प्रतिभा हमारे साहित्य को नई दिशा और ऊंचाई प्रदान करती है। इस कार्यक्रम में कवियों, लेखकों, कलाकारों, मित्रों और परिवारजनों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और लेखक की लेखनी की काफ़ी प्रशंसा की। पुस्तक “अंग्रेज़ी से डर लगता है” के लेखक वैभव जी श्रीवास्तव, एक 25 वर्षीय युवा कवि एवं कहानीकार, ने अपने संबोधन में हिंदी भाषा के प्रति अपने समर्पण को साझा किया। उन्होंने कहा, “यह पुस्तक मेरे अनुभवों का संकलन है और मेरा प्रयास है कि यह लोगों के दिलों तक पहुंचे।” कार्यक्रम की सफलता ने हिंदी साहित्य को सशक्त बनाने के प्रति सभी उपस्थितों के उत्साह और समर्थन को स्पष्ट रूप से दर्शाया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …