Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / बीएसए ने अतिरिक्त कक्षा कक्ष का किया लोकार्पण

बीएसए ने अतिरिक्त कक्षा कक्ष का किया लोकार्पण

गाजीपुर। शिक्षा क्षेत्र सादात के प्राथमिक विद्यालय मजुई में सोमवार को बीएसए हेमंत राव ने अतिरिक्त कक्षा कक्ष का लोकार्पण खंड शिक्षाधिकारी मनीष पांडेय एवं यूटा अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह की गरिमामई उपस्थिति में किया। बीएसए हेमंत राव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि का स्वागत बीईओ मनीष पांडेय, हेडमास्टर वंदना सोनकर, नोडल शिक्षक संजय प्रताप बर्नवाल, विवेक यादव, सूर्य प्रताप सिंह, संतोष कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने माल्यार्पण कर किया। बीएसए हेमंत राव ने निपुण हो रहे बच्चों को बधाई देते हुए शिक्षकों से अपील किया कि बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत कराएं, जिससे छमाही परीक्षा पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। बीएसए ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में हमारे विद्यालय भवन सबसे सुंदर और आकर्षक बनाने की संकल्पना है। नोडल शिक्षक संजय प्रताप बरनवाल सहित विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि यहां का शैक्षिक वातावरण प्रशंसनीय है। उन्होंने शासन के निर्देशों का पालन करते हुए सादात को निपुण ब्लाक बनाने में शिक्षा क्षेत्र के शिक्षकों से अपना शत प्रतिशत योगदान देने का आह्वान किया। नोडल संकुल संतोष कुमार सिंह एवं डा. अभिषेक यादव ने विद्यालय के लिए अमूल्य योगदान देने वाले स्व. रमेश सोनकर को याद कर विद्यालय परिवार की सराहना किया। कार्यक्रम में यूटा अध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह, नोडल शिक्षक विवेक यादव, सतीश सिंह, अखिलेश यादव, शैलेन्द्र शर्मा, वकील अहमद, सुशील तिवारी, राम अवध यादव, उदयभान सिंह, रामदरश, पीयूष सिंह, राम उग्रह, सतीश सिंह, राकेश पांडेय, अवनी कुमार, अशीष आदि रहे। कार्यक्रम संयोजक संजय प्रताप बरनवाल ने सभी का आभार जताया। संचालन संतोष कुमार सिंह एवं अभिषेक यादव ने संयुक्त रूप से किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …