Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: विपरीत परिस्थितियों में जीने की कला है स्‍काउट गाइड- डीआईओएस भाष्‍कर मिश्रा  

गाजीपुर: विपरीत परिस्थितियों में जीने की कला है स्‍काउट गाइड- डीआईओएस भाष्‍कर मिश्रा  

गाजीपुर। बैजल बघेल इंटर कॉलेज मिर्जापुर में शनिवार को भारत स्काउट और गाइड की जनपदीय रैली का भव्य शुभारंभ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डीआईओएस भाष्कर मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ ही ध्वज शिष्टाचार के तहत स्काउट ध्वज फहराने के बाद मार्च पास्ट की सलामी ली और श्वेत कपोतों को आसमान में उड़ाकर समारोह के शुभारंभ की औपचारिक रूप से घोषणा किया। मुख्य अतिथि भास्कर मिश्र ने कहा कि स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण बच्चों में अनुशासन और देश प्रेम का भाव विकसित करता है। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने की कला है। इस विधा से बच्चों के सर्वांगीण विकास में बहुत ही सहयोग होता है। साथ ही जीवन जीने मे बहुत ही सहयोग देता है। जिविनि. ने कहा कि जनपदीय रैली में आयोजक संग प्रतिभाग करने वाले प्रशिक्षकों व स्काउट गाइडों ने जिस अनुशासन में रहकर तैयारी की है, वह प्रशंसनीय है। संयोजक प्रधानाचार्य जगदीश सिंह ने स्वागत भाषण में कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ ही उन्हें अनुशासित बनाने के लिए स्काउट गाइड जरूरी है। रैली के पहले दिन 15 विद्यालयों की 20 टीमों ने मार्च पास्ट के साथ वर्दी प्रतियोगिता, संकेत वार्ता, कैंप फायर में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रबंधक डॉ. राणाप्रताप सिंह, जिला सचिव डॉ. अरविन्द सिंह, प्रधानाचार्य उदयभान सिंह, अरविन्द सिंह, राजेश यादव, सुशील सिंह, विजेन्द्र नाथ पाण्डेय, रामधनी यादव, राजेश पांडेय, संतोष यादव, कैलाशनाथ सिंह, संचालक अशोक सिंह, जिला स्काउट कमिश्नर दिनेश सिंह यादव, प्रमोद यादव, इनामुल्लाह अंसारी, लालू यादव, डॉ. जगदीश सिंह, हरिनारायण सिंह यादव, उदयराज, नंदलाल गिरी, श्वेता, खुशी, सुरेखा, सुधीर, रामजी पांडेय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता डॉ. राणा प्रताप सिंह और संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी कौशल क्षमता का प्रदर्शन किया। बच्चों का जोश और उत्साह देखते ही बनता था।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …