Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / परिवार परामर्श केंद्र की मध्यस्थता से चार जोड़े हुए फिर से एक

परिवार परामर्श केंद्र की मध्यस्थता से चार जोड़े हुए फिर से एक

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के कुशल निर्देशन में आज रविवार को परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस लाइन गाजीपुर में पति-पत्नी के विवाद से सम्बन्धित कुल 21 प्रकरण को सुना गया, जिसमें काफी समय से विवादित चल रहे 04 प्रकरण में दोनो पक्षो को बैठाकर मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के राजी खुशी से गिले शिकवे भुलाकर विदाई करायी गयी। 03 प्रकरण में मध्यस्ता विफल होने के कारण विधिक कार्यवाही का सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई। 10 पारिवारिक विवाद में कुशलता प्रकट होने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई। शेष 04 परिवारिक विवाद में मध्यस्थता न होने के  कारण अगली तिथि निर्धारित की गई इन सभी प्रकरण के निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्र, वीरेंद्र नाथ, राम सोनिया सिंह, सरिता गुप्ता, महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी शशि सिंह, महिला मुख्य आरक्षी सुनीता गिरि, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, महिला आरक्षी रोली सिंह, महिला होमगार्ड विमला, उर्मिला गिरी आदि लोग प्रमुख थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गाजीपुर के सदस्यों ने किया रक्तदान

गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गाजीपुर द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत सैनिकों के सम्मान में …