गाजीपुर। जखनियां विधानसभा में सपा के जिला उपाध्यक्ष आमिर अली के नेतृत्व में साबिर अली आईटीआई जखनियां के प्रांगण में मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर आमिर अली ने कहा कि अल्पसंख्यकों और बेसहारों के हक के लिए नेताजी मुलायम सिंह ने हमेशा लड़ाई लड़ी। वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण व लोहिया जी के बाद समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। उन्होने हमेशा गरीबों और असहायों के हक की लड़ाई लड़ी। आजीवन समाज में समतामूलक समाज की स्थापना के लिए संघर्ष करते रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव राजू, ब्लॉक अध्यक्ष जखनिया वजीर भारती, ब्लॉक अध्यक्ष मनिहारी नंदलाल यादव, महातिम यादव, विपुल,समीर खान, अनवर अली,शमीम आदि उपस्थित रहे।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..