Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: 21 नवंबर को कठवां मोड़ पर आयेगी धम्‍म चारिक पद यात्रा

गाजीपुर: 21 नवंबर को कठवां मोड़ पर आयेगी धम्‍म चारिक पद यात्रा

गाजीपुर। विकास खंड मुहम्मदाबाद क्षेत्र के नोनहरा थाना अंतर्गत बौद्ध विहार बुद्ध नगर कठवा मोड़ पर ऐतिहासिक धम्म चारिक पद यात्रा के तहत 21 नवंबर को होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम ।  प्राप्त जानकारी के अनुसार महामानव तथागत गौतम बुद्ध के प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ से 16 नवंबर को विशाल धम्म चारिका पद यात्रा अंतरराष्ट्रीय भिक्षु भंते चंद्रमा थेरो के नेतृत्व में लगभग 150 बौद्ध भिक्षु के साथ उपासक उपाशिकाओं के साथ पद यात्रा पर निकले है जो 8 दिसम्बर को कुशीनगर पहुंच कर समाप्त होगा । इसी क्रम में बौद्ध विहार बुद्ध नगर कठवा मोड़ मुहम्मदाबाद पर बौद्ध भिक्षुओं का समूह 21 नवंबर को सुबह 11 बजे पहुंचेगा जहां क्षेत्रीय लोगों द्वारा स्वागत कर भोजनदान कराया जाएगा तत्पश्चात बुद्ध देशना का कार्यक्रम होगा जिसमें हजारों लोग शामिल होगे ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …