Breaking News
Home / खेल / गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2024-25 के आज के मैच में आत्मा राम पाण्डेय क्रिकेट टीम 2 विकेट से विजयी

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2024-25 के आज के मैच में आत्मा राम पाण्डेय क्रिकेट टीम 2 विकेट से विजयी

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में जनपद गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पीर नगर, गाजीपुर के जी.डी.सी.ए मैदान पर चल रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2024-25 टूर्नामेंट में आज का मैच ए.पी.आर.सी-रेड और आत्मा राम पाण्डेय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया| मैच के पूर्व मुख्य अतिथि पवन भारत के स्वामी पवन राय ने सभी प्रतिभागी खिलाडियों का परिचय प्राप्त किया| मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर स्मृति राय तथा आकाश यादव ने रंजन सिंह के साथ मिलकर पिच का निरिक्षण किया| आज के मैच में ए.पी.आर.सी-रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने कर का निर्णय लिया| पहले बल्लेबाजी करते हुए ए.पी.आर.सी-रेड की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 09 विकेट के नुकसान पर कप्तान आदित्य भूषण के 95 गेंद पर 81 रनों तथा अंकित कुशवाहा के 42 रनों की बदौलत मात्र 218 रनों बनायीं| आत्मा राम पाण्डेय क्रिकेट टीम के तरफ से बाबू सिंह ने सर्वाधिक 2 विकेट एवं संदीप यादव एवं अभय कुमार ने 1-1 विकेट लिया | 219 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आत्मा राम पाण्डेय क्रिकेट टीम मैच के 28वें ओवर के तीसरी गेंद पर ही 220 रन बनाकर 02 विकेट से मैच जीत गयी| आत्मा राम पाण्डेय क्रिकेट टीम के तरफ से सुनील कुमार यादव ने सर्वाधिक 75 रन (63 गेंद पर) तथा चन्दन यादव ने 38 रन बनाया| ए.पी.आर.सी-रेड के तरफ से रोहित कुशवाहा और दिव्यांशु राय ने 3-3 तथा प्रखर उपाध्याय ने 02 विकेट लिया| आज के मैच में स्मृति राय तथा आकाश यादव ने अंपायर तथा कुशाग्र भावेश आयुष और सिद्धार्थ ने स्कोरर की भूमिका निभाई| इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अतिरिक्त ज्ञानशील त्रिपाठी सी०पी०सी के पदाधिकारी रंजन सिंह, शहंशाह खान, अश्वनी राय, रोहित जयसवाल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे|

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …