गाजीपुर। कासिमाबाद ब्लाक के सिधउत गांव में 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ कलशयात्रा से हुआ। गांव स्थित शिव मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा गांव का भ्रमण कर यज्ञशाला में पहुंची। कलशयात्रा में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कलशयात्रा में कृष्णानंद मिश्रा, अच्छेलाल प्रसाद, गिरजा शंकर सिंह, नन्हकू सिंह, संदीप शर्मा, जमी यादव, सुशील कुशवाहा, शिवपरसन कुशवाहा, उपेंद्र सिंह, रोहित खरवार और वीरवंत सिंह सहित ग्रामीण शामिल हुए। प्रधान कृष्णावती देवी ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..