Breaking News
Home / अपराध / किसान की हत्या कर धान के खेत में फेंका शव, मुकदमा दर्ज

किसान की हत्या कर धान के खेत में फेंका शव, मुकदमा दर्ज

गाज़ीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी रामा बिंद (65) का हत्या कर शव धान के खेत में फेंका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए छानबीन में जुटी। रामा बिंद शनिवार की शाम दीनापुर से छह बजे खेत का बीज लेकर साइकिल से घर की तरफ निकले थे। शाम साढ़े सात बजे के आस पास से उसका मोबाइल बंद आने लगा। सुबह उसकी साइकिल दीनापुर तुलसीपुर वाले रास्ते पर फेंकी मिली। खोजबीन के बाद मृतक का शव कुछ दूर पर धान के खेत में मिला। मृतक के गले चेहरे पर चोट का निशान देखने को मिल रहा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी ने हत्या के बाद उसके शव को धान के खेत में फेंक दिया और साइकिल को वहां से कुछ दूर ले जाकर फेंक दिया। हत्या के कारण का अभी पता नही चल पाया है। रामा खेती आदि का कार्य करने वाला व्यक्ति था। साथ पशुओ की बीमारी का जानकार भी था। उसके चार पुत्रियां व दो पुत्र है। थानाध्‍यक्ष करंडा ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि इस घटना में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्‍या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्‍जे में लेकर आगे की कार्रवाई हो रही है। शी घ्र ही हत्‍या का खुलासा कर दिया जायेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मां कवलपति हास्पिटल शास्‍त्रीनगर की चेयरमैन डा. बीती सिंह ने की पावन छठ महापर्व पर सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना

गाजीपुर। मां कवलपति हास्पिटल शास्‍त्रीनगर गाजीपुर के चेयरमैन डा. बीती सिंह ने छठ महापर्व के …