Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र की सभी सड़को को शीघ्र करें गड्ढा मुक्‍त- डीएम

गाजीपुर: नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र की सभी सड़को को शीघ्र करें गड्ढा मुक्‍त- डीएम

गाजीपुर! नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत गाजीपुर में संचालित योजनाओं यथा 15वॉ वित्त आयोग के अन्तर्गत वंदन योजना, उपवन योजना, नगरोदय योजना आदि की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा 15वॉ वित्त से नगर पालिका /नगर पंचायतों में कराये जा रहे कार्यो की जानकारी लेते हुए अधुरें कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया। उन्होने सभी नगर पालिका/नगर पंचायतों में सड़को को जल्द से जल्द गडढा मुक्त कराये जाने का निर्देश दिया जिससे राहगीरों को आने – जाने में कोई समस्या न हो। बैठक में निकायों के आय के श्रोत को बढाये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि  नगर पालिका/नगर पंचायतों के विस्तारिकरण करने के लिए बैठक कर शासन को प्रस्ताव भेजा जाय। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया की अधिकृत व्यक्तियों से ही कार्यालय में कार्य लिया जाय, अगर किसी भी निकाय से बाहरी व्यक्तियों द्वारा कार्य किये जाने की शिकायत आती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जायेगी। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल,  मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, समस्त नगर पालिका/नगर पंचायत के अध्यक्ष, प्रतिनिधि, अधिशासी अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …