गाजीपुर। उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी में जनपद के डाकघर अभिकर्ता संघ के महासचिव प्रवीण कुमार सिंह का प्रदेश में संगठन मंत्री के पद पर निर्वाचित हुए। इस अवसर पर जनपद के अभिकर्ता संघ के सद्स्यों द्वारा अपने प्रदेश संघठन मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान अभिकर्ता संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद शर्मा ने कहा की जनपद के लिये यह सम्मान व गौरव की बात है और इसके लिए जनपद के तरफ से प्रदेश कार्यकारिणी को धन्यवाद ज्ञापित किया जाता है। इस अवसर पर मुकेश शर्मा, विनोद कुमार, देवेन्द्र आदि सदस्य उपस्थित रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..