Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: 16 नवंबर को यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया की विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

गाजीपुर: 16 नवंबर को यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया की विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

गाजीपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकारण, लखनऊ, से प्राप्त निर्देशानुसार दिनांक 16.11.2024 को प्री-लिटिगेशन स्तर पर, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के ऋण वसूली मामलों के निस्तारण के सम्बन्ध में दिशा- निर्देश जारी किये गये है। उक्त के अनुपालन में जनपद न्यायालय, गाजीपुर में यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया की विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। विजय कुमार -IV अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 16.11.2024 को प्री-लिटिगेशन स्तर पर, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया बैंक के ऋण वसूली मामलों के निस्तारण के सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से परिपक्व कराकर विशेष लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कर, आमजन को लाभान्वित करते हुए, विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिको ने किसानों को सिखाई आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीक

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, …