गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर 16 श्रेणी के चयनित खिलाडियों का मेडिकल जांच के उपरांत योग्य खिलाडियों की सूची जारी की गयी | सूची के अनुसार गाजीपुर मंडल के अभिषेक यादव (मऊ), युवराज सिंह (बलिया), अभिषेक विश्वकर्मा (बलिया) तथा प्रखर उपाध्याय (गाजीपुर) का चयनित किया गया है| चयनित खिलाडियों अभिषेक यादव (मऊ), युवराज सिंह (बलिया), अभिषेक विश्वकर्मा (बलिया) तथा प्रखर उपाध्याय (गाजीपुर) का सेमी फाइनल ट्रायल 28 अक्टूबर 2024 को तथा फाइनल ट्रायल 29 तथा 30 अक्टूबर 2024 को कमला क्लब में होगा| सचिव डॉ० उमेश चन्द्र राय ने चयनित सभी खिलाड़ियों से निर्देशित किया कि नियत तिथि 28 अक्टूबर 2024 को प्रातः 08:00 बजे से पहले अपने मूल जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड के साथ एक-एक छायाप्रति सहित कमला क्लब कानपूर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें| असुविधा की स्थिति में रंजन सिंह मोबाइल नंबर 7839349331 से सम्पर्क कर सकते हैं।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..