Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: बदला जाएगा एबीसी कंडक्टर जिसमे 8 घंटे आंशिक रूप से बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

गाजीपुर: बदला जाएगा एबीसी कंडक्टर जिसमे 8 घंटे आंशिक रूप से बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय आमघाट के अधीन उपकेंद्र प्रकाशनगर के पुलिस लाइन नंबर 2 से मोहल्ला शिवपुरी कालोनी,सिकंदरपुर, पुलिस लाइन,मोहनपुरवा एवं लाल दरवाजा फीडर के मोहल्ला कोयलाघाट एवं उपकेंद्र पीरनगर के फीडर विकास भवन से मोहल्ला आरटीआई चौराहा,मवेशी खाना सहित उपकेंद्र लोटन इमली के सब्जीमंडी फीडर के मोहल्ला गोलाघाट में जर्जर एवं पुराने तारों को बदलकर नया एबीसी कंडक्टर तारों को लगाया जाएगा जिसमे इन क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति दिनांक:-24/10/2024  को भारत सरकार की योजना आरडीएसएस के अंतर्गत विद्युतीकरण एव अनुरक्षण का कार्य किया जाएगा। इसमें इन क्षेत्रों में प्रातः 09:00 बजे से  05:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। असुविधा के लिए खेद है। यह जानकारी अधिशाषी अभियंता आशीष शर्मा ने दी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …