गाजीपुर। पार्टी कार्यालय बंशीबाजार स्थित लोहिया-मुलायम सिंह यादव भवन पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में मुलायम सिंह यादव के परम सहयोगी रहे डा. रामवचन यादव के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि एवं समाजवादी पार्टी की झंडा ओढ़ाकर कर भावभीनी श्रद्धाजंलिअर्पित किया। ज्ञात हो कि कल दिनांक 21अक्टूबर को डा. रामवचन यादव की मौत पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान हृदय गति रूकने के कारण हुई थी। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए उन्हें महान समाज सेवी बताया। उन्होंने कहा कि अपने मृदुल स्वभाव और वाणी के चलते वह अपने क्षेत्र मे काफी लोकप्रिय थे। 1974 मे जखनियां विधान सभा मे हुए उपचुनाव मे चुनाव प्रचार के दौरान मुलायम सिंह यादव जी उनके खोजापुर स्थित आवास पर 17 दिनों तक प्रवास किये। उनके निधन से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ सहित पूरे क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गयी है।उनके निधन से समाजवादी पार्टी ने अपना एक मजबूत सिपाही खो दिया है। श्रृद्धांजलि अर्जित करने वालों मे मुख्य रूप से पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा,रामधारी यादव, डा. नन्हकू यादव, सपा नेता अवधेश यादव, लालजी यादव, राजू, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, कमलेश यादव उर्फ भानु यादव, लल्लन राम,संतोष यादव, नन्दलाल,राजाराम यादव विभा पाल आदि उपस्थित थे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..