गाजीपुर। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गाजीपुर ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजीपुर एवं सैदपुर, गाजीपुर एवं समस्त निजी प्रशिक्षण संस्थानों (आई0टी0आई0) जनपद गाजीपुर में चतुर्थ चरण में प्रवेश प्रक्रिया की अन्तिम तिथि 30.09.2024 निर्धारित की गयी थी को राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा बढ़ाते हुए प्रवेश की अन्तिम तिथि 30.10.2024 कर दिया गया है, जिसमें अभ्यर्थियों का प्रवेश Walk in सिद्धान्त के अनुसार लिया जायेगा, जिसके लिये अभ्यर्थीयों को वेबसाइट http:www.scvtup.in पर श्चौथे चरण के लिए रैंकश् प्राप्त कर दिनांक-30.10.2024 तक संस्थान में सम्पर्क कर इच्छुक अभ्यर्थी रिक्त सीटो के सापेक्ष प्रवेश ले सकतें है। तथा रिक्त सीटों की सूची संस्थान में चस्पा है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..