गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय आमघाट के अधीन उपकेंद्र प्रकाशनगर से लाल दरवाजा फीडर के मोहल्ला सैनिक चौराहा,कोयलाघाट एवं उपकेंद्र रौजा से टाऊन नंबर 1 एवं टाउन नंबर 2 के मोहल्ला मुस्तफाबाद,रजदेवपुर सहित उपकेंद्र लोटन इमली से सब्जीमंडी फीडर के मोहल्ला गोलाघाट में विभिन्न ट्रांसफार्मरों से एलटी के पुराने एवं जर्जर तारों को बदलकर नया एबीसी केबल तारों को लगाया जाएगा। जिसमे उपर्युक्त फीडर पर दिनांक:-19/10/2024 को भारत सरकार की योजना आरडीएसएस के अंतर्गत विद्युतीकरण एव अनुरक्षण का कार्य किया जाएगा। जिसमें इन क्षेत्रों में प्रातः 09:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। असुविधा के लिए खेद है। यह जानकारी अधिशासी अभियन्ता आशीष शर्मा ने दी।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..