Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सपाइयों ने मनाई महर्षि वाल्मीकी जयंती

सपाइयों ने मनाई महर्षि वाल्मीकी जयंती

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर महाकाव्य रामायण के रचनाकार राष्ट्रकवि महर्षि बाल्मीकि की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सत्य और सदाचार को अपनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि महर्षि बाल्मीकि जी का व्यक्तित्व अत्यंत विराट था। उन्होंने उन्हें आदि कवि बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी रचनाओं से मर्यादा,सत्य,प्रेम,मित्रत्व व सेवक के धर्म को परिभाषित किया। उनके द्वारा दी गयी शिक्षा और आदर्शों को अपनाकर प्रगतिशील और समरसता युक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। पुर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में बाल्मीकि जी के मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। सामाजिक समरसता और सद्भाव के प्रतीक उनके आदर्श और विचार सदैव हम सबके लिए प्रेरणा पुंज रहेंगे। उनके जीवन का समता, त्याग और करूणा का संदेश सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद, मदन यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, डा. समीर सिंह, सदानंद यादव, कमलेश यादव, आम औतार विश्वकर्मा,संतोष यादव, जुमाउद्दीन, रामाशीष यादव, द्वारिका यादव, बैजू यादव, अशोक यादव, शिवकुमार यादव आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन पुर्व जिलापंचायत सदस्य कमलेश यादव ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर शहर में 8 घंटे तक आंशिक रूप से आधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय आमघाट के अधीन उपकेंद्र प्रकाशनगर के लाल दरवाजा फीडर पर …