Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / एमएएच इंटर कालेज में 17 अक्टूबर को मनाया जायेगा सर सय्यद दिवस

एमएएच इंटर कालेज में 17 अक्टूबर को मनाया जायेगा सर सय्यद दिवस

गाजीपुर। एमएएच इंटर कालेज में 17 अक्‍टूबर को सर सय्यद दिवस मनाया जायेगा। यह जानकारी कालेज के प्रिंसिपल मोहम्‍मद खालिद आमीर ने दी है। उन्‍होने बताया कि सर सय्यद के जीवन, कार्य एवं वर्तमान परिवेश में उनकी सार्थकता आवश्‍यकता एवं क्रियान्‍वयन के उद्देश्‍य के पूर्ति के लिए सर सय्यद दिवस का आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन में पूर्व डीजीपी एम डब्‍ल्‍यू अंसारी आईपीएस, एसोसिएशन आफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स के अध्‍यक्ष आमीर इंद्रीसी, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डा. ईरज राजा, अलीगढ़ मुस्लिम विश्‍वविद्यालय के प्रोफेसर शंभूनाथ तिवारी, काशी हिंदू विश्‍वविद्यालय के आफताब आलम अफाकी, भोपाल से प्रोफेसर महताब आलम, बाराबंकी के प्रसिद्ध सायर डा. अंजुम अपने विचार प्रस्‍तुत करेंगे। मोहम्‍मद खालिद आमीर ने बताया कि इस अवसर पर सर सय्यद के जीवन व कार्यों पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी। एमएएच इंटर कालेज के वार्षीक पत्रिका आईना का विमोचन किया जायेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …