गाजीपुर। जय गुरुदेव संगत पश्चिमी गाजीपुर के जिलाध्यक्ष शिव नारायण चौहान के नेतृत्व में नंदगंज चीनी मिल के पास से पूरे बाजार में पैदल, साईकिल व मोटरसाइकिल से जुलूस निकाल कर रामपुर बंतरा हाईवे से सिरगिठा बाजार में पदयात्रा कर किशोरी में सत्संग कर समाप्त हो गया। इस पदयात्रा में चार ब्लाक देवकली, सैदपुर,जखनिया व सादात के बाबा जय गुरूदेव के अनुवायी थे जिसमे काफी संख्या में महिला एवम् पुरुष शामिल थे।पदयात्रा में ध्वनि विस्तारक यंत्र से बाबा जय गुरूदेव जी के उपदेश का प्रचार करते हुए कह रहे थे कि बाबा जी का कहना है शाकाहारी रहना है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..