Breaking News
Home / अपराध / बेसो नदी में नहा रहे दो युवक डूबे, एक की मौत-दूसरा बचा

बेसो नदी में नहा रहे दो युवक डूबे, एक की मौत-दूसरा बचा

गाजीपुर।  शादियाबाद थाना क्षेत्र में बेसो नदी के पुल से छलांग लगाकर नहा रहे दो युवक पानी में डूबने लगे जिसमे एक की मौत हो गयी और दूसरे को ग्रामीणों ने बचा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि सिधार गाँव का 21 वर्षीय चंचल राम और खितिरपुर का मुस्‍कान शाह 18 वर्ष जो पुल से कूदकर नदी में नहा रहे थे तभी गहरे पानी में डूबने से चंचल की मौत हो गई। जबकि खितिरपुर निवासी मुस्कान शाह 18वर्ष कों अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए। घटना की जानकारी होते ही शादियाबाद थाना अध्यक्ष श्याम जी मय फोर्स के साथ पहुंच गए। जहां परिजनों कों ढाढ़स बधाते हुए शव कों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …