Breaking News
Home / खेल / टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर के अनिल 35 वी नॉर्थ जोन राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयनित

टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर के अनिल 35 वी नॉर्थ जोन राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयनित

गाजीपुर। 58वीं उत्तर प्रदेश वार्षिक जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 14 से 18 सितंबर तक लखनऊ और गाजियाबाद में हुआ था। इस प्रतियोगिता मे टाऊन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर के कक्षा 9 के छात्र अनिल बिंद ने 14 वर्ष आयु मे 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता मे स्वर्ण पदक जीता था। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन  35 वी नॉर्थ जोन राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ द्वारा किया गया है। यह प्रतियोगिता दिनांक 10 से 12 अक्टूबर तक दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होंगे। अनिल विद्यालय के शारीरिक शिक्षक डा. रूद्रपाल यादव के देख रेख अपना प्रशिक्षण प्राप्त करते है। अनिल की   इस उपलब्धि पर गाजीपुर जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा  विद्यालय के प्रबंधक सनद कुमार पांडेय , प्रधानाचार्य प्रत्यूष कुमार त्रिपाठी पूर्व प्रधानाचार्य अनिल विश्वकर्मा क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह, विद्यालय के शिक्षक प्रभात राय,अरविंद सिंह ,शिवप्रकाश यादव लक्ष्मी राम,सादर आलम ,अनिल राम रामाशीष यादव और जिले के तमाम खेल प्रेमियों ने उनको बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

नाई समाज का कर्पूरी ठाकुर सेना के तत्वाधान में जिले का संगठन विस्तार, चंद्रशेखर ठाकुर बने नए जिलाध्यक्ष

गाजीपुर। बंशीबाजार गाज़ीपुर नाई समाज का कर्पूरी ठाकुर सेना के तत्वाधान में जिले का संगठन …