Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सेमि‍नार में भाग लेने के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर डा. धर्मेंद्र सिंह जाएंगे फ्रांस

सेमि‍नार में भाग लेने के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर डा. धर्मेंद्र सिंह जाएंगे फ्रांस

गाजीपुर। अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय, हॆदराबाद से समबध्द, शिलांग कैंपस के असिस्टेंट प्रोफेसर,  डॉ धर्मेंद्र सिंह, यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर फ्रेंच स्टडीज (यू.ई.सी.एफ.), ग्रेनोब्ल यूनिवर्सिटी, फ्रांस और एसोसिएशन आफ इंडियन फ्रेंच प्रोफेशनलस एंड रिसर्चर्स (आ. ई. ऍफ़. प्रो. ), पुडुचेरी के तत्वाधान में आयोजित सेमिनार व वर्कशॉप में सम्मिलित होने ग्रेनोब्ल, फ्रांस जायेंगे | डा० धर्मेन्द्र सिह देवकली गाजीपुर निवासी पत्रकार अशोक कुमार कुशवाहा के सबसे छोटे पुत्र हॆ। इस रिसर्च वर्कशॉप में भारत से चुने हुये सात प्रोफेसर और रिसर्चर फ्रेंच भाषा की शिक्षण पद्यति से सम्बंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण और कार्यशाला मे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे| यह वर्कशाप 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चलेगी जिसमें प्रशिक्षुओं को ग्रेनोब्ल, आनेसि और पेरिस शहरों में स्टडी-टूर पर भी ले जाया जायेगा जिससे सांस्कृतिक विचारों का आदान प्रदान होगा|

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …