Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने सैदपुर विधानसभा में लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने सैदपुर विधानसभा में लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

गाजीपुर। भाजपा ने गांव-गांव सदयस्ता अभियान शुरू किया है। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने भी विधानसभा सैदपुर क्षेत्र के हथौड़ा के प्राथमिक विद्यालय और खरौना पूर्वी छोर के बूथ संख्या 234, 235 तथा शेखपुरा, इशोपुर, हसनपुर, डहराकला, खरौना पूर्वी छोर के बूथ संख्या 252, 253 पर स्थानीय लोगों को सदस्यता दिलाई। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान चल रही है। सदस्यता अभियान में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। तथा उपस्थित लोगों से भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 8800002024 पर मिस कॉल कर सदस्य बनने का आग्रह किया। सदस्यता अभियान कार्यक्रम उपरांत एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने सैदपुर नगर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में स्थानीय आम जनमानस की समस्याएं सुनकर निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शैलू सिंह, बूथ अध्यक्ष विजय, बनारसी यादव, सत्येंद्र कुशवाहा, रवि यादव, रामप्रवेश यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख बाराचवर प्रतिनिधि कौशल किशोर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देवकली उपेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह, भोला बिंद क्षेत्र से संबंधित क्षेत्र पंचायत सदस्य गण प्रधान गण चंदन, तथा शिवपूजन सहित आदि उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

अंडर 19 क्रिकेट ट्रायल नोएडा में 23 से 25 सितंबर तक होगा, गाजीपुर से 3 खिलाड़ी ट्रायल के लिए चयनित

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह सिंह ने …