गाजीपुर। जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर नहर के पास मंगलवार को एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को नहर से बाहर निकाल कर कोतवाली ले आई। शव की पहचान राम अवतार निवासी बैरीखुर्द थाना धीना जनपद चंदौली निवासी के रूप में हुई। वह कोतवाली क्षेत्र के लमुई चक्काबांध गांव में रह कर ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था। रविवार शाम करीब आठ बजे से अधेड़ लापता था।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..