Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / फौजदार फार्मेसी कालेज झोटारी दुल्लहपुर गाजीपुर के छात्र-छात्राओं में बंटा टैबलेट

फौजदार फार्मेसी कालेज झोटारी दुल्लहपुर गाजीपुर के छात्र-छात्राओं में बंटा टैबलेट

गाजीपुर। फौजदार फार्मेसी कालेज झोटारी दुल्‍लहपुर गाजीपुर के छात्र-छात्राओं में शुक्रवार को टैबलेट वितरण किया गया। कालेज के चेयरमैन लालजी यादव और तहसीलदार जखनियां द्वारा नामित सदस्‍य चंद्रजीत कुमार ने छात्र-छात्राओं को टैबलेट प्रदान किया। टैबलेट पाने के बाद छात्र-छात्राओं में काफी खुशी दिखी। कालेज के प्रबंधक अनिल यादव ने अतिथियों का स्‍वागत करते हुए कहा कि टैबलेट मिलने से छात्रों का बहुमुखी विकास होगा। इस टैबलेट से छात्र-छात्राएं अपने विषय संबंधित इंटरनेट से जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

अभिषेक सिंह मिंटू बने स्‍वदेशी जागरण मंच के जिला युवा प्रमुख

गाजीपुर। कृपा शंकर सिंह को स्वदेशी जागरण मंच का काशी प्रांत संगठक एवं सुजीत कुमार …