Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक करोड़ हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक करोड़ हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये  जा रहे अभियान के तहत दिनांक 23.08.2024 नारकोटिक्स/स्वाट टीम व थाना सैदपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ (हेरोइन) की अवैध तस्करी करने वाले सदस्य के 01 नफर अभियुक्त विशाल यादव पुत्र रामविलास यादव निवासी दारुनपुर महुलिया थाना सैदपुर गाजीपुर को 375 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन ( जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 01 करोड़ रूपये है) के साथ रामकरन सेतु गंगा पुल बहद कस्बा के पास  से समय करीब 22.00 बजे गिरफ्तार किया गया । हेरोइन की अवैध तस्करी करने वाले गिरफ्तारशुदा उपरोक्त अभियुक्तगण के विरूद्ध मु0अ0सं0 167/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः- विशाल यादव पुत्र रामविलास यादव निवासी दारुनपुर महुलिया थाना सैदपुर गाजीपुर उम्र- 26  वर्ष ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …