गाजीपुर। निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद गाजीपुर में अधिक से अधिक बेरोजगार युवकों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, (परिसर) गाजीपुर में रोजगार मेला एवं कॅरियर-कॉउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन दिनांकः-28.08.2024 को प्रातः 10.30 बज से आयोजित किया जायेगा। इस मेले में विभिन्न कम्पनियाँ/नियोजक प्रतिभाग करंेगे। प्रतिभागी कम्पनियांे में मुख्य रूप से क्वैशकार्प लिमिटेड के द्वारा बजाज ऑटो, टाटामोटर्स व एम आर एफ टायर्स हेतु ट्रेनी पदों पर चयन किया जायेगा। नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइटपोर्टल-rojgaarsangam.up.gov.in पर प्रदर्शित कर दिया गया है। अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार रोजगार संगम पोर्टल पर अपना आवेदन कर उक्त मेले मंे प्रातः-10.30 बजे समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण- पत्रों/छायाप्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
जज, डीएम व एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण
गाजीपुर। जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश यादव, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..