गाजीपुर। खेल निदेशालय उ0प्र0 खेल भवन लखनऊ के निर्धारित कार्यक्रमानुसार जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वाधान में 29 अगस्त 2024 को प्रातः 09.00 बजे स्व0 (दादा) मेजर ध्यानचन्द जी के जन्म दिवस (खेल दिवस) के शुभ अवकर पर 14 वर्ष के कम आयु के बालको की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में किसी क्लब संस्था अथवा विद्यालय की वही खिलाड़ी भाग ले सकते है, जिनकी आयु 29 अगस्त 2024 को 14 वर्ष अथवा उससे कम होगी। आयु प्रमाण पत्र के साक्ष्य के रुप में अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा जारी आयु प्रमाण पत्र अथवा अन्य आयु सम्बन्धित अभिलेख लाने पर ही प्रविष्टि मिल सकती है। इच्छुक टीमें अपनी प्रविष्टि प्रतियोगिता प्रारम्भ के पूर्व निःशुल्क करा सकते है, प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया जायेगा।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..