गाजीपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा 1897 के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा मानवेंद्र सिंह डूंगरपुर से उनके मथुरा स्थित आवास पर मुलाकात की। इस संदर्भ में अजय सिंह ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से वार्ता के दौरान संगठन को मजबूत करने और उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी को लेकर मंथन हुआ। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्देशित किया है कि संगठन के उद्देश्यों का लाभ समाज के कमजोर वर्ग को मिले।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..