गाजीपुर। कोलकाता मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ जघन्य अपराध बलात्कार फिर निर्मम हत्या की घटना ने पूरे देश को झंकझोर दिया है। इस प्रकार का कृत्य पूरी मानवता को शर्मसार करता है। हमारी बच्चिया आज भी इतनी असुरक्षित हैं बहुत अफसोस होता है।।पूरे देश में इस शर्मसार करने वाली घटना के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने दिनांक 17 अगस्त को पूरे देश में स्ट्राइक की है। इस पूरी जघन्य व दरिंदगी पूर्ण घटना की उतर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल गाज़ीपुर, सराफा व्यापार मंडल युवा व्यापार मंडल नगर व्यापार मंडल फोटोग्राफर एसोसिएशन, इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता है और दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करके उनको फांसी की सजा दिए जाने की मांग करता है। व्यापारी साथियों गाजीपुर के तमाम डॉक्टर व मेडिकल से संबंधित संस्था एवं एसोसिएशन हमारा पुराना संबंध रहा है और हम परस्पर एक दूसरे के दुख सुख में एक दूसरे का साथ देते रहे हैं। इसी क्रम मे आज एक बैठक कैंप कार्यालय रौजा पर आहूत की गई जिसमें घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए दुख प्रकट किया गया बैठक में युवा जिला अध्यक्ष सुधीर केसरी,प्रिंस अग्रवाल, सुप्रोतीम बागची, पप्पू गाजी, अनुज श्रीवास्तव,आकाश दीप, अब्दुल फैजान, सन्तोष वर्मा, प्रदीप कुमार, अंशुल प्रजापति, संजय सिंह, संतोष केशरी, राजेश सिंह,आशीष वर्मा सभी संस्थाओं के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..