गाजीपुर। काशीनाथ ग्रुप आफ कालेजेज अतौली बांकीखुर्द बाराचवर के प्रांगण में प्रबंध निदेशक काशीनाथ यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी को मिले 78 वर्ष बीत गये हैं। भारतवर्ष में विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इस लोकतंत्र के लिए अपने मत के अधिकार को समझें। तभी देश खुशहाल और विकासशील होगा। इस अवसर पर शिवशंकर यादव, राजेश यादव, ऋषभ, यशपाल यादव, हरेश्याम यादव, जितेंद्र यादव, सुनील कुमार, सत्येंद्र यादव, स्वामीनाथ ठाकुर, एवं समस्त स्टाफ मौजूद थे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..