गाजीपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (1897) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह ने आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई दी है। अजय सिंह ने कहा कि आजादी लाखों शहीदों के कुर्बानियों से मिली है। इसे अपने निजी स्वार्थ के लिए जातियों और वर्गों में बांटकर देश का अहित न करें। उन्होने कहा कि प्रत्येक भारतवर्षियों का यह कर्तव्य है कि राष्ट्रहित के लिए अपने प्राणों की आहुति देने से पीछे न हटें। निजी हित को त्याग कर राष्ट्रहित में सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए तैयार रहना चाहिए। अजय सिंह ने नौजवानों से अपील किया है कि पहले वह राष्ट्र के कर्तव्य को निर्वहन करें फिर अधिकार की मांग करें। अजय सिंह ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए वह पूरे प्रदेश में जनपदवार दौरा कर रहे हैं, शीघ्र ही प्रदेश की इकाई घोषित की जायेगी।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..