Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सपाईयो ने मनाया आरक्षण अधिकार दिवस, बोले विधायक मन्नू अंसारी- पीडीए के पॉवर से वैशाखी पर हुई मोदी सरकार

सपाईयो ने मनाया आरक्षण अधिकार दिवस, बोले विधायक मन्नू अंसारी- पीडीए के पॉवर से वैशाखी पर हुई मोदी सरकार

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी ने संविधान मान स्तम्भ की स्थापना करके आज आरक्षण अधिकार दिवस मना रही है। इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 26 जुलाई को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर आरक्षण अधिकार दिवस मनाया  गया। आरक्षण की संकल्पना महात्मा ज्योतिराव फूल्ले ने की थी  लेकिन आज ही की तारीख को सन् 1902 में छत्रपति साहू जी महाराज ने अपने संस्थानों में आरक्षण का सर्वप्रथम अमल किया था। इसी क्रम में 26 जनवरी 1950  को बाबा साहेब ने आरक्षण को संवैधानिक दर्जा दिया था।जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सामाजिक न्याय के इन पुरोधाओं को नमन करते हुए  कहा कि भाजपा सरकार सामाजिक न्याय की विरोधी है। वह इन महापुरूषों की भावनाओ का ख्याल न कर इस देश के गरीब,दलितों और पिछड़ो को आरक्षण से वंचित रखना चाहती है। वह देश के नौजवानों को इसीलिए नौकरी नही दे रही है कि इस देश के गरीबों,पिछड़ों और दलितों को आरक्षण देना पड़ेगा।  भाजपा सरकार दलितों और पिछड़ों को  कमजोर करने की साज़िश रच रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार के इन नापाक मंसूबो को कतई पूरा नही होने देगी।विधायक जै किशन साहू ने भाजपा सरकार को संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी बताते हुए कहा की संविधान महफूज रहोगा तभी गरीब जिंदा रहेगा। संविधान खत्म,सब कुछ खत्म। उन्होंने कहा कि समतामूलक समाज की स्थापना के साथ ही समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कराहट लाना ही समाजवादी पार्टी का संकल्प है।विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी ने कहा कि पीडीए की ताकत ने ही तानाशाह मोदी सरकार को वैशाखी पर ला खड़ा किया है। यदि भाजपा सरकार ने पिछड़ो और दलितों के हक-हकूक और उनके अधिकार से खेलने का काम किया तो  उसे 2027 में प्रदेश की सत्ता से हाथ धोना पड़ेगा ।पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने भाजपा सरकार की नीति और नियत पर सवाल खड़ा करते  हुए कहा कि भाजपा सरकार संविधान के लिए खतरा बन चुकी है। उन्होंने पीडीए की जमात को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि आपकी एकजुटता का ही परिणाम था कि समाजवादी पार्टी देश की तीसरी बड़ी ताकत बनी है।इस.कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पुर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव,सूरज राम बागी,रविन्द्र प्रताप यादव  अरुण कुमार श्रीवास्तव  ,शौर्या सिंह,रीता विश्वकर्मा,परशुराम बिन्द,आत्मा यादव, प्रभुनाथ राम,चन्द्रेश्वर यादव उर्फ पप्पू  अभिषेक कुशवाहा,रामाशीष यादव, वंश बहादुर कुशवाहा,रमेश यादव,रीना यादव, अनिता यादव, अम्बरीष यादव, पवन यादव, हरवंश यादव,राधेश्याम यादव, श्री राम यादव, केसरी यादव,छन्नू यादव,बसन्त यादव आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …